Accident

तेंदुए ने 13 साल की मासूम लड़की पर किया हमला, शोरगुल होने पर भागा आदमखोर।

Published

on

ऊधम सिंह नगर  – बाजपुर में गांव गोबरा क्षेत्र में तेंदुए का आतंक बना है। तेंदुए ने हमला कर एक किशोरी को घायल कर दिया। शोरगुल होने पर तेंदुआ जंगल की तरफ भाग गया। घटना से ग्रामीणों में दहशत है।

गांव गोबरा निवासी गुरदेव सिंह की बेटी संदीप कौर (13) घर के पास शौच के लिए गई थी। तभी तेंदुए ने उसपर अचानक हमला कर दिया। किशोरी की चीख-पुकार सुनकर आसपास के ग्रामीण दौड़ पड़े। शोरगुल होने पर तेंदुआ जंगल की ओर भाग गया। घायल किशोरी को परिवार के लोगों ने उप जिला चिकित्सालय में भर्ती कराया। वहीं, रामनगर डीएफओ पीसी आर्य ने बताया कि मामला उनके संज्ञान में नहीं है, फिर भी बन्नाखेड़ा रेंज के कर्मचारियों को मौके पर भेज पड़ताल कराई जाएगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Trending

Exit mobile version