Accident
बाइक सवार पर तेंदुए ने किया हमला, झाड़ियों में ले जाने लगा खींच कर फिर पत्थर से किये कई वार, अस्पताल में भर्ती।
जसपुर – जसपुर के पतरामपुर बाजार से घरेलू सामान की खरीदारी कर अपने घर जा रहे बाइक सवार पर तेंदुए ने हमला कर दिया। ग्रामीणों ने घायल को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र भर्ती कराया है।

भोगपुर गांव निवासी बलकार सिंह (32) पतरामपुर साप्ताहिक बाजार से घरेलू सामान की खरीदारी कर बाइक से घर जा रहा था। वन चौकी के पास तेंदुए ने झाड़ियों से निकलकर बाइक सवार युवक पर पीछे से हमला कर दिया। इससे वह बाइक से नीचे गिर गया। उसे खींच कर झाड़ियों में ले जाने लगा। बलकार सिंह ने बताया कि सड़क पर पड़े पत्थर से उसने तेंदुए पर कई बार कई बार प्रहार किया। शोर मचाने पर आसपास खेतों में काम कर रहे ग्रामीणों के आने पर तेंदुआ उसे छोड़कर भाग गया। ग्रामीणों ने उसे सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया। तेंदुए के हमले से ग्रामीणों में दहशत बनी हुई है।