Dehradun

उत्तराखंड को वायुसेना से 200 करोड़ के भुगतान का पत्र, आपदा सहित विभिन्न कार्यों के लिए ली गईं सेवाएं !

Published

on

देहरादून: उत्तराखंड राज्य बनने के बाद वायुसेना से आपदा प्रबंधन समेत विभिन्न कार्यों के लिए सेवाएं ली गई थीं, जिनका भुगतान अब वायुसेना ने शासन से मांगा है। इस संबंध में वायुसेना ने 200 करोड़ रुपये का भुगतान करने के लिए राज्य सरकार को पत्र भेजा है।

आपदा प्रबंधन एवं पुनर्वास सचिव विनोद कुमार सुमन ने बताया कि राज्य सरकार ने वायुसेना से कई अवसरों पर सहायता ली थी, और इसके एवज में वायुसेना ने भुगतान की मांग की है। इसमें से 67 करोड़ रुपये आपदा प्रबंधन से जुड़ी सेवाओं का भुगतान है, जिनमें से 24 करोड़ पहले ही भुगतान किए जा चुके हैं, जबकि 28 करोड़ के अन्य बिलों की सत्यापन प्रक्रिया पूरी कर ली गई है।

विनोद कुमार सुमन ने आगे बताया कि बाकी बची हुई रकम और अन्य खर्चों के बारे में जानकारी प्राप्त की जा रही है, ताकि ये सुनिश्चित किया जा सके कि सभी खर्चों का भुगतान संबंधित विभागों द्वारा किया जाए। उन्होंने कहा कि भुगतान की प्रक्रिया पर काम चल रहा है और जल्द ही इसका समाधान हो जाएगा।

 

 

 

 

 

 

 

 

#IndianAirForce, #PaymentInvoice, #DisasterManagement, #UttarakhandGovernment, #AirForceServices

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Trending

Exit mobile version