Crime

ऑनलाइन गेम से शुरू हुआ प्यार, शादी का झांसा देकर युवती के साथ धोखा…

Published

on

देहरादून: राजधानी देहरादून में एक बार फिर प्यार के नाम पर धोखाधड़ी का मामला सामने आया है। इस बार मध्य प्रदेश की एक युवती को ऑनलाइन गेम के जरिये झांसे में लेकर शारीरिक शोषण किया गया। आरोपी युवक टिहरी गढ़वाल का रहने वाला है। पहले उसने शादी का वादा किया, फिर युवती को देहरादून बुलाकर चार महीने तक संबंध बनाए, और बाद में शादी से इनकार कर दिया।

पीड़िता के अनुसार, उसकी पहचान ऑनलाइन गेम खेलते हुए आशीष चौहान निवासी टिहरी गढ़वाल से हुई थी। धीरे-धीरे बात आगे बढ़ी और दोनों ने मोबाइल नंबर एक्सचेंज किए। लंबी बातचीत के बाद आशीष ने शादी का प्रस्ताव रखा जिसे युवती ने स्वीकार कर लिया।

9 सितंबर 2024 को युवती दिल्ली पहुंची, जहां से आशीष उसे हजरत निजामुद्दीन रेलवे स्टेशन से लेकर गया।

दिल्ली घूमने के बाद दोनों देहरादून पहुंचे।

12 सितंबर को ऋषिकेश के एक होटल में रात बिताई, जहां पीड़िता का आरोप है कि शादी का झांसा देकर आशीष ने शारीरिक संबंध बनाए।

14 सितंबर को उसे दिल्ली छोड़ दिया गया।

इसके बाद भी युवक ने युवती को दोबारा देहरादून बुलाया। इस बार करीब एक महीने तक साथ रहे, और इस दौरान भी संबंध बनाए गए। युवती ने आरोप लगाया है कि आशीष ने उसे भरोसा दिलाने के लिए मांग में सिंदूर तक भरा, लेकिन जनवरी 2025 से उसका व्यवहार बदल गया और उसने शादी करने से साफ इनकार कर दिया।

पहले युवती ने थाने में शिकायत दी, लेकिन पुलिस ने मुकदमा दर्ज नहीं किया। इसके बाद युवती ने कोर्ट में अर्जी दी, जहां से आदेश मिलने के बाद थाना कैंट में FIR दर्ज की गई है।

थाना कैंट प्रभारी केसी भट्ट ने बताया कि आरोपी आशीष चौहान के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी गई है। जल्द ही आरोपी को थाने बुलाकर पूछताछ की जाएगी।

#OnlineLoveFraud #FakeMarriagePromise #PhysicalExploitation #CourtOrderedFIR #OnlineGameRelationship

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Trending

Exit mobile version