Uttar Pradesh

इंस्टाग्राम दोस्ती से शुरू हुई प्रेम कहानी: पति का राज जानकर हिल गई पत्नी !

Published

on

बरेली: इंस्टाग्राम पर दोस्ती, प्यार, शादी के बाद धोखा मिलने पर चेन्नई की युवती बरेली के फतेहगंज पश्चिमी थाना क्षेत्र के एक गांव में अपने प्रेमी के घर पहुंच गई। वह युवक को अपने साथ चेन्नई ले जाने की जिद पर अड़ी रही। बात नहीं बनी तो थाने पहुंचकर तहरीर दी। पुलिस ने युवक को हिरासत में ले लिया। तब पता चला कि वह पहले से ही शादीशुदा था। यह जानकारी युवती हैरान रह गई। इस सब के बावजूद युवती उसके साथ रहने के लिए तैयार थी। बात नहीं बनने पर वह युवक को पांच दिनों की मोहलत देकर चेन्नई लौट गई।

चेन्नई से मंगलवार देर रात थाने पहुंची युवती ने तहरीर देकर बताया कि वह एक वर्ष पहले इंस्टाग्राम पर युवक के संपर्क में आई थी। दोनों में दोस्ती हो गई थी। फिर दोनों में प्यार हो गया। कुछ माह पहले युवक अपने बुआ के लड़के साथ चेन्नई पहुंच गया। वहां एक मंदिर में उसने युवती से शादी कर ली। दिल्ली ले जाकर एक सप्ताह तक युवती को पत्नी की तरह रखा।
गर्भवती है युवती 
फिर चेन्नई पहुंचकर दोनों ने एक रेस्टोरेंट खोला। दिवाली पर कुछ दिन बाद लौटने की बात कहकर युवक अपने घर चला आया। इसके बाद वह चेन्नई नहीं गया। दो माह की गर्भवती युवती, युवक की तलाश में उसके गांव तक आ गई। प्रेमिका को देख उसके होश उड़ गए। युवती ने जब उसे अपना पति बताया तो उसके घरवाले भी हैरान रह गए। वह उसके साथ रहने की जिद पर अड़ गई। थाने में मामला पहुंचा, लेकिन बात नहीं बनी। इस पर युवती उसे चेतावनी देकर वापस लौट गई।

थानाध्यक्ष राजेश बाबू मिश्रा ने बताया कि युवती ने कार्रवाई कराने से इन्कार कर दिया। अगले पांच दिन में अगर युवक उसे रखने के लिए तैयार नहीं हुआ तो युवती ने चेन्नई में कार्रवाई करने का दावा किया है।

#PregnantWoman, #Bareilly, #InstagramFriendship, #MarriageDeception, #HusbandSearch

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Trending

Exit mobile version