Rudraprayag

शीतकाल के लिए मद्महेश्वर मंदिर के कपाट बंद, डोली का रांसी और गिरीया गांव में विश्राम…

Published

on

रुद्रप्रयाग: पंच केदार में स्थित द्वितीय मद्महेश्वर मंदिर के कपाट आज बुधवार को शुभ लग्न में शीतकाल के लिए बंद कर दिए गए हैं। इसके बाद बाबा मद्महेश्वर की डोली शीतकालीन गद्दीस्थल ओंकारेश्वर मंदिर, ऊखीमठ के लिए प्रस्थान कर गई। 25 नवंबर को डोली ओंकारेश्वर मंदिर में शीतकालीन पूजा-अर्चना के लिए विराजमान होगी।

हर वर्ष की तरह इस बार भी बाबा मद्महेश्वर की डोली के शीतकालीन गद्दीस्थल पहुंचने पर केदारनाथ के रावल भीमाशंकर लिंग मंगोलचारी स्वयं डोली की अगवानी करते हैं। इस वर्ष 22 मई से शुरू हुई द्वितीय केदार यात्रा में अब तक 20 हजार से अधिक श्रद्धालु बाबा के दर्शन कर चुके हैं।

कपाट बंद होने के बाद डोली अपने पहले रात्रि प्रवास के लिए गौंडार गांव पहुंचेगी, फिर अगले दिन रांसी और गिरीया गांव में रात्रि विश्राम करेगी। 25 नवंबर को डोली ओंकारेश्वर मंदिर में पहुंचकर शीतकालीन पूजा-अर्चना के लिए विराजमान होगी।

 

 

 

 

 

 

 

 

#MadhmaheshwarTemple, #WinterClosure, #Kedarnath, #DoliProcession, #OmkareshwarTemple

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Trending

Exit mobile version