Dehradun

उत्तराखंड में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल, 3 जिलों के DM समेत 44 अधिकारियों के तबादले

Published

on

देहरादून: उत्तराखंड शासन ने आज (रविवार) को राज्य स्तर पर एक बड़ा प्रशासनिक फेरबदल किया है। इस फेरबदल के तहत कुल 44 अधिकारियों के कार्यक्षेत्र में बदलाव किया गया है…जिनमें 22 IAS अधिकारी, 19 PCS अधिकारी, 1 IFS अधिकारी और अन्य प्रशासनिक अधिकारी शामिल हैं। इस फेरबदल में तीन जिलों के जिलाधिकारियों (DM) को भी बदला गया है…जिससे ज़िला प्रशासन में भी बड़ा बदलाव देखने को मिला है। इसके साथ ही IFS अधिकारी पराग मधुकर धकाते का भी प्रभार बदला गया है। PCS और सचिवालय सेवा से जुड़े कई अधिकारियों को भी नई जिम्मेदारियाँ सौंपी गई हैं। शासन का कहना है कि यह फेरबदल प्रशासन को अधिक सुदृढ़, प्रभावी और जनहितकारी बनाने के उद्देश्य से किया गया है। सभी तबादलों को तत्काल प्रभाव से लागू माना जाएगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Trending

Exit mobile version