Dehradun

मौसम विभाग का येलो अलर्ट, उत्तराखंड में बारिश और कोहरा की संभावना….

Published

on

देहरादून : उत्तराखंड में इन दिनों मौसम का मिजाज तल्ख बना हुआ है। समूचे प्रदेश में कड़ाके की ठंड ने लोगों की मुश्किलें बढ़ा दी हैं। जहां दिन में हल्की धूप से गर्मी का अहसास होता है, वहीं सुबह और शाम के समय की कड़ी ठंड ने लोगों को घरों में कैद होने पर मजबूर कर दिया है। मैदानी क्षेत्रों में घने कोहरे और शीतलहर का दौर जारी है, जो जनजीवन को प्रभावित कर रहा है।

मौसम विभाग ने आज फिर उत्तराखंड के कई जिलों में बारिश की संभावना जताई है। राज्य के उत्तरकाशी, चमोली, रुद्रप्रयाग, देहरादून, हरिद्वार, पौड़ी, टिहरी, बागेश्वर और पिथौरागढ़ जिलों के कुछ हिस्सों में बारिश होने की संभावना है। इसके अलावा अल्मोड़ा, नैनीताल, उधम सिंह नगर और चंपावत जिलों में भी बारिश का पूर्वानुमान है। मौसम विभाग ने टिहरी, उधम सिंह नगर और नैनीताल जिलों में गरज के साथ बारिश और आकाशीय बिजली के चमकने की संभावना जताई है, जिसके चलते येलो अलर्ट जारी किया गया है। पहाड़ी इलाकों में ऊंचाई वाले स्थानों पर बर्फबारी की भी संभावना व्यक्त की गई है।

तराई के इलाकों में बुधवार को कोहरे ने अपना कब्जा कर लिया है। सुबह की शुरुआत हल्की कोहरे से हुई है, और शीतलहर के कारण मैदानी इलाकों में जनजीवन अस्त-व्यस्त हो गया है। लोग सुबह और शाम के समय घरों में कैद रहने को मजबूर हैं, जबकि दोपहर में तेज धूप का आनंद ले रहे हैं। राजधानी देहरादून में आज आंशिक तौर पर बादल छाए रहने का अनुमान है, और देर रात तक गरज के साथ बारिश होने की संभावना जताई गई है। सुबह के समय कोहरा छाने का भी अंदेशा है। अधिकतम तापमान 22°C और न्यूनतम तापमान 9°C के आसपास रहने की संभावना है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Trending

Exit mobile version