देहरादून – कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी रविवार देर रात एम्स ऋषिकेश के ट्रॉमा इमरजेंसी में भर्ती हुए हैं। एम्स के पीआरओ संदीप कुमार ने बताया कि रात करीब 9:45 बजे मंत्री गणेश जोशी एम्स पहुंचे। मंत्री जोशी को श्वसन संबंधित कुछ दिक्कतें थीं जिसके चलते इन्हें भर्ती कराया गया है। एम्स पल्मोनरी विभाग के डॉक्टर लोकेश सैनी इन्हें देख रहे हैं। फिलहाल उनकी हालत स्थिर बताई जा रही है।
उत्तराखंड कृषि मंत्री गणेश जोशी की अचानक तबीयत खराब हो गई। जिसके बाद मंत्री गणेश जोशी को ऋषिकेश एम्स में भर्ती कराया गया है। बताया जा रहा है कि गणेश जोशी को सांस लेने में दिक्कत हो रही थी, जिसके बाद उन्हें हॉस्पिटल में भर्ती कराया गया है। फिलहाल गणेश जोशी की तबीयत ठीक बताई जा रही है। वहीं डॉक्टरों की एक टीम उनके स्वास्थ्य पर नजर बनाए हुए हैं। एम्स के जनसंपर्क अधिकारी के मुताबिक उनको सांस लेने में दिक्कत हो रही थी।