Dehradun
देहरादून में मॉक ड्रिल: एयर रेड सायरन बजते ही अलर्ट पर पुलिस और SDRF….
देहरादून: प्रशासन और सिविल डिफेंस की ओर से आज शहर में मॉक ड्रिल का सफल आयोजन किया गया। शाम 4:12 बजे जैसे ही एयर रेड सायरन बजे, पुलिस, एसडीआरएफ और सिविल डिफेंस की टीमें तुरंत सक्रिय हो गईं और शहर के विभिन्न हिस्सों में लोगों को सुरक्षित स्थानों पर पहुंचाने का अभ्यास शुरू हुआ।
आराघर चौकी, धारा चौकी, एनआईईपीवीडी, कलेक्ट्रेट और लक्खीबाग पुलिस चौकी समेत कुल नौ जगहों पर सायरन बजाए गए। इसके बाद सरकारी व आवासीय भवनों से लोगों को सुरक्षित स्थानों की ओर ले जाया गया। ड्रिल के दौरान हवाई हमले, ब्लैकआउट और अन्य आपात परिस्थितियों से निपटने की रणनीतियों को दोहराया गया।
मॉक ड्रिल के जरिए नागरिकों को भविष्य में संभावित खतरों के प्रति जागरूक किया गया। उन्हें बताया गया कि ब्लैकआउट के दौरान क्या सावधानियां रखनी चाहिए, किन वस्तुओं को साथ रखें और किनसे परहेज करें।
यह अभ्यास जून 2023 के मॉक ड्रिल के बाद दूसरी बार इस पैमाने पर किया गया है, जिसमें सभी सायरन, स्विच और अलर्ट सिस्टम की जांच की गई थी। होमगार्ड और सिविल डिफेंस के स्वयंसेवियों ने सक्रिय भागीदारी के साथ लोगों को सुरक्षित रहने के उपाय सिखाए।
#MockDrill #AirRaidSiren #DisasterPreparedness #CivilDefence #PublicSafety