Dehradun

स्वामी राम हिमालयन विश्वविद्यालय के सातवें दीक्षांत समारोह में 900 से अधिक छात्रों को दी गई डिग्रियां, राज्यपाल ने छात्रों से देश सेवा का किया आह्वान !

Published

on

डोईवाला: स्वामी राम हिमालयन विश्वविद्यालय के सातवें दीक्षांत समारोह में 900 से अधिक छात्र-छात्राओं को उनकी मेहनत और शिक्षा का पुरस्कार देते हुए डिग्रियां प्रदान की गई। इस कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के तौर पर राज्यपाल लेफ्टिनेंट जनरल गुरमीत सिंह ने शिरकत की।

राज्यपाल ने समारोह में 34 टॉपर छात्र-छात्राओं को एकेडमिक मेडल, 3 छात्राओं को स्वामी राम बेस्ट ग्रेजुएट अवार्ड और 19 शोधार्थियों को पीएचडी की उपाधि प्रदान की।

समारोह में अपने संबोधन में राज्यपाल ने छात्रों से सेवा भाव के साथ देश और समाज की सेवा करने की अपील की। उन्होंने कहा कि यह देखकर खुशी होती है कि देश की बेटियां हर क्षेत्र में अपना योगदान दे रही हैं। उन्होंने एसआरएच के दीक्षांत समारोह में विशेष रूप से छात्रों की अधिक संख्या में मेडल प्राप्त किए जाने को सराहा और कहा कि भारत को एक सशक्त और विकसित राष्ट्र बनाने में बेटियों का योगदान अमूल्य है।

#SwamiRamHimalayanUniversity #ConvocationCeremony #GraduationDegrees #AcademicExcellence #LieutenantGeneralGurmeetSingh

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Trending

Exit mobile version