Breakingnews
0 से 15 वर्ष तक के एक लाख से अधिक बच्चों का पंजीकरण, हर उम्र के लोग उत्साहित….
चारधाम यात्रा को लेकर सभी आयु वर्ग के श्रद्धालुओं में जबरदस्त उत्साह देखा जा रहा है। बच्चे, युवा, और बुजुर्ग – सभी इस आध्यात्मिक यात्रा का हिस्सा बनने को आतुर हैं। पर्यटन विभाग की वेबसाइट पर जारी आंकड़ों के अनुसार, महज एक माह में ही ऑनलाइन पंजीकरण का आंकड़ा 19 लाख पार कर चुका है।
बच्चों से लेकर बुजुर्गों तक का जोश
अब तक 0 से 15 वर्ष की आयु वर्ग में कुल 1,11,298 बच्चों ने पंजीकरण कराया है, वहीं 60 वर्ष से अधिक आयु वर्ग में 2.58 लाख से अधिक श्रद्धालुओं ने अपनी भागीदारी दर्ज कराई है। यह आंकड़े बताते हैं कि चारधाम यात्रा अब सिर्फ बुजुर्गों तक सीमित नहीं रही, बल्कि इसमें हर उम्र के लोग सक्रिय रूप से शामिल हो रहे हैं।
ऑनलाइन के बाद अब ऑफलाइन पंजीकरण की तैयारी
यात्रा पंजीकरण के नोडल अधिकारी योगेंद्र गंगवार ने बताया कि ऑनलाइन पंजीकरण सुचारु रूप से जारी है और 28 अप्रैल से ऑफलाइन पंजीकरण की प्रक्रिया भी शुरू कर दी जाएगी। उन्होंने बताया कि हर आयु वर्ग के श्रद्धालु बड़ी संख्या में पंजीकरण करा रहे हैं, जिससे इस बार यात्रा में रिकॉर्ड तोड़ सहभागिता देखने को मिल सकती है।
विभिन्न आयु वर्ग के अनुसार पंजीकरण आंकड़े (संक्षेप में):
| आयु वर्ग | संख्या |
| 0 से 5 | 14256 |
| 6 से 10 | 38991 |
| 11 से 15 | 58051 |
| 16 से 20 | 90353 |
| 21 से 25 | 1,58,229 |
| 26 से 30 | 1,78,422 |
| 31 से 35 | 1,73,806 |
| 36 से 40 | 1,84,268 |
| 41 से 45 | 1,87,179 |
| 46 से 50 | 1,90,255 |
| 51 से 55 | 1,93,151 |
| 56 से 60 | 1,85,408 |
| 61 से 65 | 1,40,356 |
| 66 से 70 | 71,919 |
| 71 से 75 | 27,656 |
| 76 से 80 | 8181 |
| 81 से 85 | 1821 |
| 86 से 90 | 299 |
| 90 से अधिक | 62 |