Nainital
नैनीताल: नए साल की शुरुआत बाबा नीब करोरी के आशीर्वाद से, कैंची धाम में श्रद्धालुओं की भारी भीड़; देखिए तस्वीरे…
नैनीताल: 2025 के आगमन पर पर्यटकों ने नैनीताल के प्रसिद्ध कैंची धाम में बाबा नीब करोरी के आशीर्वाद से नया साल शुरू किया। देश-विदेश से आए श्रद्धालु 2024 को विदा कर नए साल की शुरुआत करने के लिए कैंची धाम पहुंचे।

नववर्ष के मौके पर मंदिरों में श्रद्धालुओं की भारी भीड़ देखने को मिली। श्रद्धालुओं ने कैंची धाम के साथ-साथ नयना देवी मंदिर और हनुमान गढ़ में भी दर्शन किए। इस दौरान पुलिस प्रशासन ने भवाली से कैंची धाम तक वाहनों की आवाजाही नियंत्रित की और श्रद्धालुओं के लिए सटल सेवा की व्यवस्था की गई, ताकि उनकी यात्रा में किसी तरह की परेशानी न हो।
कैंची धाम में बाबा नीब करोरी के दरबार में भक्तों ने पूरे हर्षोल्लास के साथ पूजा-अर्चना की और नए साल में सुख-शांति, समृद्धि की कामना की।
#NainitalNewYear, #BabaNeebKaroriBlessings, #KainchiDhamCrowd, #TouristsinNainital, #NewYearCelebrationsinTemples