Nainital

बड़ी खबर : भीमताल में गुलदार ने महिला को बनाया निवाला, जंगल से मिला क्षत-विक्षत शव

Published

on

Nainital News : उत्तराखंड में जंगली जानवरों के हमले कम होने का नाम नहीं सले रहे हैं। नैनीताल जिले के भीमताल में गुलदार ने महिला को निवाला बना लिया। महिला का क्षत-विक्षत शव जंगल से बरामद किया गया है।

भीमताल में गुलदार ने महिला को बनाया निवाला

भीमताल क्षेत्र में गुलदार का आतंक कम होने का नाम नहीं ले रहा है। भीमताल में एक बार फिर गुलदार ने बुजुर्ग महिला पर हमला कर उसे मौत के घाट उतार दिया। बुजुर्ग महिला का शव जंगल से बरामद किया गया। इस घटना के बाद से इलाके में दहशत का माहौल है।

जंगल से बरामद किया गया महिला का क्षत-विक्षत शव

नैनीताल एसडीएम नवाजिश ने घटना के बारे में जानकारी देते हुए बताया कि बुजुर्ग महिला घर के पास के ही जंगल में अपने पालतू जानवरों के लिए चारा-पत्ती लेने के लिए गई थी। देर शाम तक जब महिला घर नहीं लौटी। काफी खोजबीन के बाद भी महिला का कुछ पता नहीं चला। जिसके बाद वन विभाग को इसकी जानकारी दी गई।

Nainital News

वन विभाग की प्रारंभिक जांच में ही गुलदार के निशान पाए गए। जिसके बाद जांच तेज की गई और सर्च अभियान के बाद घर के पास के ही जंगल से महिला का क्षत-विक्षत शव बरामद किया गया। पुलिस ने मौके पर पहुंच कर शव को खाई से बाहर निकाला। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है।

घटना के बाद से ग्रामीणों में भारी आक्रोश

इस घटना के बाद से जहां एक ओर ग्रामीणों में दहशत का माहौल है तो वहीं दूसरी ओर लोगों में भारी आक्रोश भी देखने को मिल रहा है। लोगों का कहना है कि इलाके में लंबे समय से गुलदार की सक्रियता बनी हुई है। लेकिन ठोस कार्रवाई ना होने के कारण लगातार गुलदार के हमले बढ़ रहे हैं। घटना के बाद से ही परिजनों का रो-रो कर बुरा हाल है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Trending

Exit mobile version