Haldwani

National Games Closing Ceremony: मैरी कॉम पहुंची राष्ट्रीय खेलों के समापन समारोह में, गृहमंत्री अमित शाह की हल्द्वानी में जल्द होगी एंट्री

Published

on

हल्द्वानी: 38वें राष्ट्रीय खेलों का समापन आज हल्द्वानी के अंतरराष्ट्रीय स्टेडियम में होने जा रहा है। इस भव्य समापन समारोह में गृहमंत्री अमित शाह, मेघालय के मुख्यमंत्री और उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के अलावा राज्य सरकार के कई मंत्री भी भाग लेंगे।

समापन समारोह के लिए तैयारियां पूरी हो चुकी हैं और इस आयोजन को लेकर उत्साह का माहौल है। इस विशेष अवसर पर विश्व प्रसिद्ध मुक्केबाज मैरी कॉम भी गौलापार के अंतरराष्ट्रीय स्टेडियम में पहुंच चुकी हैं। थोड़ी ही देर में गृहमंत्री अमित शाह भी समारोह में शामिल होने के लिए स्टेडियम पहुंच जाएंगे।

राष्ट्रीय खेलों के समापन समारोह में खेलकूद और सांस्कृतिक प्रस्तुतियों के साथ-साथ विभिन्न प्रतियोगिताओं के विजेताओं को पुरस्कृत भी किया जाएगा। इस आयोजन का समापन समारोह खेलों के प्रति उत्तराखंड की प्रतिबद्धता और राज्य में खेलों के स्तर को और ऊपर उठाने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम माना जा रहा है।

#MaryKom, #HaldwaniStadium, #HomeMinisterAmitShah, #Arrival, #NationalGamesClosingCeremony

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Trending

Exit mobile version