Dehradun
आपदा प्रबंधन से जुड़े मामलो में लापरवाही नही की जाएगी बर्दाश्त – मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी
देहरादून – आगामी मानसून सत्र से पहले मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने सचिवालय में वृद्ध स्तर की समीक्षा बैठक की। बैठक में मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने सभी संबंधित अधिकारियों से फीडबैक लिया और मानसून से पूर्व आपदा प्रबंधन व अन्य कार्यों की समीक्षा बैठक के दौरान अधिकारियों को अलर्ट मोड पर रहने और आपदा प्रबंधन से जुड़े सभी कार्य निश्चित समयावधि के दौरान पूर्ण करने के निर्देश दिए। 
बंद सड़कों को खोलने के लिए जगह-जगह जेसीबी की तैनाती की जाए। समस्त जिलाधिकारी सुनिश्चित करें कि आपदा मद के अंतर्गत होने वाले कार्यों के लिए जल्द से जल्द धनराशि अवमुक्त की जाए। पहाड़ी क्षेत्रों में आवश्यकता पड़ने पर गर्भवती महिलाओं को एयर लिफ्ट करने की व्यवस्था की जाए। जलजनित बीमारियों की रोकथाम के लिए भी स्वास्थ्य विभाग को समय-समय पर दवाइयों के छिड़काव और मानकों का पालन करवाने के निर्देश दिए। कहा कि मानसून सीजन के दौरान आपदा प्रबंधन में लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी