Champawat

Champawat: पड़ोसी ने बुजुर्ग की दरांती से हमला कर की हत्या, इलाके में दहशत का माहौल

Published

on

सनिया गाँव में बुजुर्ग की बेरहम हत्या, आरोपी को पुलिस ने किया गिरफ्तार

चंपावत (Champawat): उत्तराखंड के चंपावत जिले से एक सनसनीखेज मामला सामने आया है. जहाँ मुख्यालय से लगभग 15 किलोमीटर दूर एक गाँव में एक बुजुर्ग की दरांती से हत्या कर दी गई है. घटना के बाद से पूरे इलाके में दहशत का माहौल है.

CHAMPAWAT में बुजुर्ग की दरांती से हत्या 

जानकारी के मुताबिक, चंपावत जिले के सनिया गांव में एक बुजुर्ग पर धारदार हथियार से हमला कर उसकी हत्या कर दी गई. आरोपी की पहचान मृतक के पड़ोसी सुभाष खर्कवाल के रूप में हुई है. आरोपी मानसिक रूप से बीमार बताया जा रहा है.

ये भी पढ़ें- Champawat Accident : मातम में बदली शादी की खुशियां, बारात का वाहन खाई में गिरने से 5 की मौत

आरोपी को पुलिस ने किया गिरफ्तार

घटना की जानकारी मिलने के बाद पुलिस ने हत्यारोपी को गिरफ्तार कर लिया है. पूरी घटना की खबर से क्षेत्र में दहशत का माहौल है. मृतक की पहचान 80 साल के अंबादत्त खर्कवाल पुत्र स्वर्गीय भैरव दत्त खर्कवाल निवासी के रूप में हुई है. जिनकी शनिवार को अपने ही घर में दरांती से वार कर हत्या कर दी गई है.

आरोपी मानसिक रूप से है बीमार

पुलिस ने मौके पर पहुंचकर शव को कब्जे में लेकर पंचनामा भरने की कार्रवाई की. आरोपी सुभाष खर्कवाल को तत्काल गिरफ्तार कर लिया गया है, जिसे मानसिक रूप से बीमार बताया जा रहा है. लेकिन, हत्या के पीछे की असल वजह अभी तक स्पष्ट नहीं हो पाई है.

कोतवाली प्रभारी बीएस बिष्ट ने बताया कि

शव को पोस्टमार्टम के लिए जिला अस्पताल चंपावत भेज दिया गया है और मामले की गहन जांच जारी है. दूसरी ओर, इस घटना से गांव के लोग दहशत में हैं और उन्होंने पुलिस से सुरक्षा बढ़ाने की मांग की है.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Trending

Exit mobile version