Dehradun

चार धाम यात्रा के लिए आपदा प्रबंधन विभाग की नई डिजिटल सुविधा, घर बैठे बनाएं यात्रा योजना…

Published

on

देहरादून: चार धाम यात्रा को और अधिक सुरक्षित और सुविधाजनक बनाने के लिए अब लोग घर बैठे अपनी यात्रा की योजना बना सकते हैं। राज्यपाल के निर्देश पर आपदा प्रबंधन विभाग ने एक विशेष डिजिटल डैशबोर्ड की सुविधा तैयार की है, जिसके माध्यम से यात्रियों को यात्रा से संबंधित सभी महत्वपूर्ण जानकारी प्राप्त हो सकेगी।

इस डैशबोर्ड पर यात्रियों को मौसम की स्थिति, सड़कों पर कोई बाधाएं, हादसों की जानकारी और प्रभावित इलाकों की संख्या जैसी जानकारी मिलेगी। इसके अलावा, आपदा मित्रों का जीपीएस विवरण भी इस डैशबोर्ड पर उपलब्ध होगा, जिससे यात्रा के दौरान किसी भी प्रकार की आपातकालीन स्थिति में सहायता मिल सकेगी।

#CharDhamYatra #Disastermanagement #Digitaldashboard #Weatherupdates #GPSdetails

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Trending

Exit mobile version