Breakingnews

उत्तराखंड भाजपा में नई जिम्मेदारियों की बयार , जिलाध्यक्षों की सूची जारी…..

Published

on

देहरादून : भारतीय जनता पार्टी (भा.ज.पा.) ने अपनी प्रदेश इकाई के विभिन्न जिलों के अध्यक्षों की नई सूची जारी की है। इस सूची के तहत कई नए चेहरों को मौका दिया गया है, साथ ही कुछ पुराने अध्यक्षों की पुनर्नियुक्ति भी की गई है। पार्टी ने संगठनात्मक मजबूती के लिए विभिन्न जिलों में नए जिलाध्यक्षों की नियुक्ति की है, जबकि कुछ जिलों में पुराने अध्यक्षों को फिर से जिम्मेदारी दी गई है।

सिद्धार्थ अग्रवाल को देहरादून महानगर अध्यक्ष के रूप में पुनर्नियुक्ति दी गई है। वहीं, मीता सिंह को पछवादून जिला अध्यक्ष के रूप में नियुक्त किया गया है। इसके अलावा, प्रताप सिंह बिष्ट को नैनीताल जिले का जिला अध्यक्ष बनाया गया है।

चंपावत जिले में गोविंद सामंत को जिला अध्यक्ष की जिम्मेदारी सौंपी गई है, जबकि राजेंद्र तड़ियाल को परवाह दून जिला अध्यक्ष बनाया गया है। राज गौरव नौटियाल को कोटद्वार जिले का अध्यक्ष नियुक्त किया गया है, और नागेंद्र चौहान को उत्तरकाशी का जिला अध्यक्ष बनाया गया, जो पहले जिले के महामंत्री थे।

पिथौरागढ़ जिले में गिरीश जोशी को जिला अध्यक्ष बनाया गया है, जबकि महेश नयाल को अल्मोड़ा जिले का अध्यक्ष नियुक्त किया गया है। बसंती देवी को बागेश्वर जिले की अध्यक्षता सौंपी गई है और उदय रावत को टिहरी जिले का अध्यक्ष बनाया गया है।

कमल किशोर रावत को पौड़ी जिले का जिला अध्यक्ष बनाया गया है, जबकि भारत भूषण भट्ट को रुद्रप्रयाग जिले का जिला अध्यक्ष बनाया गया है। गजपाल बर्थवाल को चमोली जिले का अध्यक्ष नियुक्त किया गया है, और कमल जिंदल को रुद्रपुर जिले का जिला अध्यक्ष बनाया गया है।

डॉक्टर मधु को रुड़की जिले का जिला अध्यक्ष चुना गया है, जबकि मनोज पाल को काशीपुर जिले का अध्यक्ष नियुक्त किया गया है।

हालांकि, हरिद्वार और रानीखेत जिलों के अध्यक्षों की घोषणा अभी बाकी है। पार्टी के इस कदम से प्रदेशभर में संगठनात्मक स्तर पर नई ऊर्जा का संचार होने की उम्मीद जताई जा रही है।

Advertisement

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Trending

Exit mobile version