Dehradun
इंडियन नेवी अग्निवीर एसएसआर-एमआर भर्ती के लिए नोटिफिकेशन हुआ जारी, पढ़े विवरण।
भारतीय नौसेना ने नेवी अग्निवीर एसएसआर और एमआर भर्ती के लिए अधिसूचना जारी की है। उम्मीदवार 13 मई, 2024 से इन पदों के लिए ऑनलाइन आवेदन कर सकेंगे। आवेदन करने की अंतिम तिथि 27 मई, 2024 है। इच्छुक और योग्य उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट (join Indiannavy.gov.in.) के माध्यम से इन पदों के लिए आवेदन कर सकेंगे।

उम्मीदवार को भारत सरकार के शिक्षा मंत्रालय द्वारा मान्यता प्राप्त स्कूल शिक्षा बोर्ड से न्यूनतम 50% अंकों के साथ मैट्रिक परीक्षा उत्तीर्ण होनी चाहिए।
परीक्षा पैटर्न
प्रश्न पत्र कंप्यूटर आधारित होगा जिसमें कुल 100 प्रश्न होंगे। प्रत्येक प्रश्न 01 अंक का होगा। प्रश्न पत्र में चार खंड शामिल होंगे यानी अंग्रेजी, विज्ञान, गणित और सामान्य जागरूकता। परीक्षा की अवधि एक घंटा होगी। प्रत्येक अनुभाग में और कुल मिलाकर उत्तीर्ण अंक भारतीय नौसेना द्वारा निर्धारित किए जाएंगे। प्रत्येक अनुभाग में और कुल मिलाकर उत्तीर्ण अंक भारतीय नौसेना द्वारा निर्धारित किए जाएंगे।