Dehradun

Dehradun City Park में अब बच्चों और बुजुर्गों का होगा मुफ्त प्रवेश, रीडिंग एरिया और मिनी लाइब्रेरी भी होगी !

Published

on

देहरादून: शहरवासियों और पर्यटकों के लिए एक बेहतरीन मनोरंजन स्थल तैयार होने जा रहा है। सहस्रधारा हेलीपैड के पास तरला नागल में बन रहे सिटी पार्क में हर वर्ग के लिए सुविधाओं का पूरा ख्याल रखा जाएगा। इस पार्क में मनोरंजन, ज्ञानार्जन, शाकाहारी भोजन, खेल और सामाजिक गतिविधियों का बेहतरीन मिश्रण मिलेगा।

क्या-क्या सुविधाएं होंगी सिटी पार्क में ?

बच्चों और वरिष्ठ नागरिकों के लिए पार्क में प्रवेश शुल्क मुक्त होगा।

पार्क में स्केटिंग रिंग, रीडिंग एरिया, कैफेटेरिया, और ओपन एयर थिएटर जैसे मनोरंजन के साधन होंगे।

बच्चों के लिए विशेष किड्स प्ले एरिया भी तैयार किया जाएगा।

योग और एक्वा प्रेशर जोन, मिनी लाइब्रेरी, और दो ट्री हाउस जैसे स्थान भी पार्क में शामिल होंगे।

37 करोड़ रुपये की लागत से तैयार होगा सिटी पार्क

इस परियोजना की कुल लागत 37 करोड़ रुपये होगी, जिसमें से 20 करोड़ रुपये एमडीडीए और बाकी खर्च राज्य सरकार वहन करेगी। एमडीडीए के उपाध्यक्ष बंशीधर तिवारी ने इस पार्क की सुविधाओं के बारे में विस्तार से बताते हुए कार्य में तेजी लाने के निर्देश दिए।

#DehradunCityPark #PublicAmenities #SkatingRing #ReadingArea #MMDDAProjects

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Trending

Exit mobile version