Dehradun

उत्तराखंड में अटल बिहारी वाजपेयी की जयंती पर धूम , ध्वज स्मारक और पुस्तकालय का सीएम धामी ने किया लोकार्पण…..

Published

on

देहरादून : देहरादून के लेखक गांव, थानों में आज पूर्व प्रधानमंत्री स्व. अटल बिहारी वाजपेयी की जयंती के अवसर पर एक भव्य कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस अवसर पर हिमाचल प्रदेश के राज्यपाल शिव प्रताप शुक्ला ने कार्यक्रम में सम्मिलित होकर उपस्थित लोगों को संबोधित किया। कार्यक्रम में राज्य के पूर्व मुख्यमंत्री डॉ. रमेश पोखरियाल निशंक सहित कई सम्मानित गणमान्य लोग मौजूद रहे।

इस ऐतिहासिक दिन को खास बनाने के लिए 72 फीट ऊंचे राष्ट्रीय ध्वज स्मारक और नालंदा पुस्तकालय अनुसंधान केंद्र का लोकार्पण सीएम पुष्कर सिंह धामी द्वारा किया गया। सीएम ने कहाँ की इन दोनों संस्थाओं का उद्देश्य क्षेत्र की सांस्कृतिक और शैक्षिक धरोहर को समृद्ध करना है। इसके साथ ही, स्व. अटल बिहारी वाजपेयी की प्रतिमा का भी अनावरण सीएम धामी द्वारा किया गया, ताकि उनके योगदान को हमेशा याद रखा जा सके।

हिमाचल प्रदेश के राज्यपाल शिव प्रताप शुक्ला ने कार्यक्रम में अपने संबोधन में कहा कि स्व. अटल बिहारी वाजपेयी का योगदान न केवल भारतीय राजनीति में बल्कि पूरे राष्ट्र की प्रगति में अनमोल रहेगा। उनकी दूरदर्शिता और नेतृत्व के कारण ही उत्तराखण्ड राज्य की स्थापना संभव हो पाई थी, जो राज्य के विकास के मार्ग पर हमेशा प्रेरणा देती रहेगी।

कार्यक्रम के दौरान प्रदेशभर से आए लोगों ने न केवल अटल जी की जयंती को मनाया, बल्कि उनके द्वारा किए गए ऐतिहासिक कार्यों को भी याद किया। राज्यपाल और अन्य नेताओं ने इस अवसर पर राज्य की समृद्धि और विकास की दिशा में अटल जी की नीतियों के प्रभाव को सराहा।

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Trending

Exit mobile version