Dehradun

मुख्यमंत्री आवास पर नववर्ष के मौके पर मंत्रियों और अधिकारियों ने मुख्यमंत्री धामी से भेट कर दी शुभकामनाएं…..

Published

on

देहरादून : नववर्ष के अवसर पर मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी से मुख्यमंत्री आवास में विभिन्न राजनैतिक और प्रशासनिक पदाधिकारियों, मंत्रियों, विधायकों, वरिष्ठ अधिकारियों और प्रदेश के विभिन्न क्षेत्रों से आए लोगों ने भेंट की और उन्हें नववर्ष की शुभकामनाएं दीं। इस अवसर पर कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी, भारतीय प्रशासनिक सेवा के वरिष्ठ अधिकारी, भारतीय पुलिस सेवा के अधिकारियों, भारतीय वन सेवा के अधिकारियों, प्रांतीय सेवा के अधिकारियों और अन्य विशिष्ट लोग उपस्थित थे।

मुख्यमंत्री धामी ने सभी को नववर्ष की बधाई दी और उनके मंगलमय जीवन की कामना की। उन्होंने इस मौके पर कहा कि नववर्ष एक नए उत्साह और संकल्प के साथ आगे बढ़ने का अवसर होता है। मुख्यमंत्री ने कहा कि प्रदेशवासियों के योगदान से उत्तराखण्ड को देश के अग्रणी राज्यों में शुमार किया जाएगा और इसके लिए हर किसी का सहयोग जरूरी है।

मुख्यमंत्री ने उत्तराखण्ड राज्य की स्थापना के रजत जयंती वर्ष में प्रवेश करने के साथ ही प्रदेश के समग्र विकास के लिए सामूहिक प्रयास की आवश्यकता पर बल दिया। उन्होंने कहा कि राज्य के विकास के साथ-साथ, प्रकृति और संस्कृति के संरक्षण व संवर्धन, आर्थिक विकास, पर्यटन, खेती, बागवानी, पशुपालन जैसे क्षेत्रों में तेजी से कार्य किए जा रहे हैं।

मुख्यमंत्री ने यह भी कहा कि समाज के अंतिम पंक्ति में खड़े लोगों तक जनकल्याणकारी योजनाओं का लाभ पहुंचाने के लिए सरकार पूरी प्रतिबद्धता से कार्य कर रही है। नवाचार को लेकर सरकार विशेष ध्यान दे रही है, जिससे राज्य की समृद्धि और प्रगति सुनिश्चित की जा सके।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Trending

Exit mobile version