Dehradun

Pahalgam Attack: पाकिस्तान वापस गए दंपती, देहरादून में दो पाकिस्तानी बच्चे रहेंगे अपनी मां के साथ…

Published

on

देहरादून: जम्मू-कश्मीर के पहलगाम में आतंकी हमले के बाद केंद्र सरकार ने भारत में आए पाकिस्तानियों को जल्द से जल्द वापस भेजने का आदेश दिया है। इसके बाद देहरादून में शार्ट टर्म वीजा पर आए पाकिस्तानियों की तलाश शुरू की गई, तो पता चला कि एक पाकिस्तानी दंपती विकासनगर क्षेत्र में पिछले कुछ दिनों से रह रहा था। दंपती को देहरादून छोड़ने के आदेश दिए गए और बृहस्पतिवार शाम उन्हें सहारनपुर के लिए रवाना कर दिया गया। सहारनपुर से वे ट्रेन के जरिए दिल्ली होते हुए पाकिस्तान जाएंगे।

इस दौरान देहरादून में कुल 217 पाकिस्तानी नागरिकों की पहचान की गई, जिनमें 210 लोग पाकिस्तान से आए हिंदू शरणार्थी हैं और 5 पाकिस्तानी मुस्लिम नागरिक हैं। इनमें से तीन महिलाएं देहरादून में शादी कर चुकी हैं। इसके अलावा दो बच्चे भी हैं जिन्हें देहरादून में रहने की छूट दी गई है। इस मामले में दो पाकिस्तानी नागरिकों, आसिफ महमूद और उनकी पत्नी दुआ बिन तारिक को सुरक्षा के साथ सहारनपुर भेज दिया गया।

इसके साथ ही एक और मामला सामने आया, जिसमें दो पाकिस्तानी नागरिक बच्चे हैं, लेकिन उनकी मां भारतीय हैं। महिला की शादी पाकिस्तान में हुई थी और वहां दोनों बच्चों का जन्म हुआ था, जिससे बच्चों को पाकिस्तानी नागरिकता मिली। तलाक के बाद महिला अपने बच्चों के साथ भारत लौट आई। प्रशासन ने फैसला किया है कि ये बच्चे अपनी मां के साथ भारत में ही रहेंगे।

एसएसपी अजय सिंह के अनुसार, दंपती को देहरादून से रवाना कर दिया गया है और पाकिस्तानी नागरिकों को उनके देश वापस भेजने की प्रक्रिया जारी है।

#Dehradun #Pakistanicouple #Indianmother #Childrenstay #ReturntoPakistan

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Trending

Exit mobile version