Dehradun
राज्य गठन के बाद पहली बार हज कमेटी में महिलाओं की भागीदारी, धामी सरकार का ऐतिहासिक कदम…
देहरादून : उत्तराखंड सरकार ने एक ऐतिहासिक और प्रगतिशील कदम उठाते हुए राज्य गठन के बाद पहली बार हज कमेटी में मुस्लिम महिलाओं को प्रतिनिधित्व दिया है। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी की पहल पर यह निर्णय लिया गया, जिसे समाज में महिला सशक्तिकरण की दिशा में एक बड़ी उपलब्धि माना जा रहा है।
शासन द्वारा जारी अधिसूचना के अनुसार, कोटद्वार नगर निगम की पार्षद रिजवाना परवीन, हल्द्वानी की तरन्नुम खान और अल्मोड़ा की शाहिदा सिराज को नामित हज कमेटी में शामिल किया गया है। यह नियुक्तियाँ राज्य की महिलाओं के लिए प्रेरणास्त्रोत बन रही हैं।
महिला एवं बाल विकास मंत्री रेखा आर्य ने इस फैसले की सराहना करते हुए कहा कि मुख्यमंत्री धामी के नेतृत्व में सरकार लगातार महिलाओं को मुख्यधारा में लाने के लिए साहसिक निर्णय ले रही है। उन्होंने इसे महिलाओं के अधिकारों को मान्यता देने और उनकी भागीदारी को बढ़ावा देने वाला कदम बताया।
#UttarakhandHajCommittee #WomenRepresentation #MuslimWomenLeaders #PushkarSinghDhami