Pauri
पौड़ी डीएम सख्त: फार्मेसिस्ट का सस्पेंशन ऑर्डर तैयार करने के दिए निर्देश, जानिए किस बात से हुए नाराज ?
कोटद्वार – कोटद्वार में सरकार जनता के द्वार कार्यक्रम के तहत जिलाधिकारी डॉ. आशीष चौहान की अध्यक्षता में विकासखंड सभागार बीरोंखाल में तहसील दिवस का आयोजन हुआ। इस अवसर पर स्थानीय जनता ने विभिन्न विभागों से संबंधित 51 शिकायतें दर्ज कराईं, जिनमें से 12 का मौके पर ही समाधान किया गया।
प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र कोटा महादेव की फार्मेसिस्ट रुचिन माहेश्वरी ने एक सप्ताह का अवकाश लिया था, लेकिन अवकाश के बाद भी वह कार्य पर नहीं लौटीं। इस पर जिलाधिकारी ने उनके सस्पेंशन ऑर्डर तैयार करने के निर्देश दिए।
इसके अतिरिक्त, थलीसैण के सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र के निरीक्षण के दौरान, 11 बजे रात को पूरे अस्पताल में एक भी वार्ड बॉय के उपस्थित न होने पर जिलाधिकारी ने स्वास्थ्य विभाग की लापरवाही पर कड़ा सवाल उठाया, कहा कि ऐसी स्थिति बर्दाश्त नहीं की जाएगी।
#Pauri, #DM, #strict, #Instructions, #prepare, #suspension, #order, #pharmacist, #KotaMahadev, #uttarakhand