Crime
पौड़ी पुलिस ने अंतर्राज्यीय ठगी गैंग के चौथे सदस्य को झारखण्ड से दबोच कर 30.7 लाख की ठगी का किया खुलासा…
कोटद्वार: कोटद्वार पुलिस ने रेलवे में नौकरी लगाने के नाम पर 30,70,550 रुपये की ठगी करने के आरोप में एक महिला आरोपी मंजू देवी को गिरफ्तार किया है। यह गिरफ्तारी धनबाद, झारखंड से की गई है। मामले में अब तक तीन आरोपी गिरफ्तार किए जा चुके हैं।
कोतवाली कोटद्वार में वादी मयंक नेगी की शिकायत पर आरोपी सतीश कुमार, राजकुमार बैनर्जी और छोटू पासवान के खिलाफ धोखाधड़ी की धाराओं में मुकदमा दर्ज किया गया था। आरोपियों ने वादी को फर्जी नियुक्ति पत्र और रेलवे का आई कार्ड देकर रेलवे में “GROUP-C” की नौकरी लगाने के नाम पर लाखों रुपये ठग लिए थे।
पुलिस की टीम ने आरोपी सतीश कुमार को दिल्ली, सुभ्रत रॉय को कोलकाता और छोटू पासवान को धनबाद से गिरफ्तार किया था। इस मामले में मंजू देवी का नाम भी सामने आया था, जो आरोपी शातिर किस्म की थी और गिरफ्तारी से बचने के लिए ठिकाने बदल रही थी।
मंजू देवी की गिरफ्तारी के लिए पुलिस द्वारा 5000 रुपये का ईनाम घोषित किया गया था। कोटद्वार पुलिस ने सर्विलांस और ठोस प्रयासों से 22 मार्च 2025 को उसे धनबाद से गिरफ्तार किया। अब उसे ट्रांजिट रिमांड पर कोटद्वार लाया गया है, जहां आवश्यक विधिक कार्यवाही की जा रही है।
#PauriPolice #InterstateGang #JobFraud #Arrest #Jharkhand