Pauri
पौड़ी पुलिस की कड़ी कार्रवाई, सार्वजनिक स्थलों पर शराब पीकर हुड़दंग करने वालों के खिलाफ 11 चालान !
कोटद्वार: वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक पौड़ी लोकेश्वर सिंह द्वारा दिए गए निर्देशों के तहत कोतवाली कोटद्वार पुलिस ने सार्वजनिक स्थानों पर शराब पीकर हुड़दंग और शांति व्यवस्था भंग करने वालों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की है।
पुलिस ने थाना क्षेत्र में चेकिंग अभियान चलाकर धार्मिक और पर्यटक स्थलों पर शराब पीकर हुड़दंग करने वाले कुल 11 व्यक्तियों के खिलाफ चालानी कार्रवाई की। यह कार्रवाई वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक के निर्देशों के पालन में की गई, जिनका उद्देश्य सार्वजनिक स्थलों पर शराब पीकर शांति व्यवस्था को भंग करने वालों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई करना है।
चालान किए गए व्यक्तियों के नाम:
- अंकित पुत्र देवेन्द्र, निवासी- पदमपुर सुखरौ, कोटद्वार
- आशु कर्णवाल पुत्र राजेश कुमार, निवासी- रतनपुर बालासौड़, कोटद्वार
- सुरेंद्र सिंह पुत्र त्रिलोक सिंह, निवासी- ध्रुवपुर कोटद्वार
- मोहित कुमार पुत्र कृष्ण कुमार, निवासी- निम्बूचौड़ कोटद्वार
- वाशु गुसाई पुत्र जगमोहन, निवासी- निम्बूचौड़ कोटद्वार
- प्रशांत रावत पुत्र शीशपाल रावत, निवासी- सिताबपुर कोटद्वार
- रमेश पुत्र उमराव सिंह, निवासी- शिवपुर कोटद्वार
- दीपक सैनी पुत्र सतीश, निवासी- मोटाढाक कोटद्वार
- संजय सिंह पुत्र स्व0 श्री सुरेंद्र सिंह, निवासी- जीवानन्दपुर कोटद्वार
- नवीन पुत्र चन्द्रमोहन शर्मा, निवासी- दुर्गापुर कोटद्वार
- विपिन बिष्ट पुत्र सुरेन्द्र सिंह, निवासी- जीवानन्दपुर कोटद्वार
पौड़ी पुलिस द्वारा शराब पीकर सार्वजनिक स्थलों पर हुड़दंग करने वालों के खिलाफ यह कार्रवाई लगातार जारी रहेगी, ताकि शांति व्यवस्था बनी रहे और आम जनता को किसी प्रकार की परेशानी न हो।
#Alcoholcrackdown #PauriPoliceaction #Kotdwardisturbance #Publicalcoholban #ChallanKotdwar