Breakingnews
माइग्रेशन वाले 21 गांवों के लोगों को जाड़ों में मुहिया कराया जायेगा सस्ते गल्ले का राशन।
पिथौरागढ़ – पिथौरागढ़ जिले की दारमा और व्यास घाटी के माइग्रेशन वाले 21 गांवों में जाड़ों के सीजन में सरकारी सस्ते-गल्ले का राशन मिलेगा। इसके लिए उच्च हिमालयी क्षेत्रों में एडवांस राशन रखने की व्यवस्था की जाएगी। बल्कि जाड़ों में यहां रहने वाले लोगों के लिए मेडिकल सुविधा भी की जाएगी।
स्थानीय लोग लंबे समय से जाड़ों के सीजन में उच्च हिमालयी क्षेत्रों में खाद्यान्न और स्वास्थ्य सेवाएं मुहैया कराने की गुहार लगा रहे थे। इस पर कुमाऊं कमिश्नर ने अधिकारियों को निर्देश दिए हैं कि जाड़ों के दौरान उच्च हिमालयी गांवों में रहने वाले लोगों के लिए एडवांस राशन और मेडिकल सुविधा की व्यवस्था की जाए।