Pithauragarh

पिथौरागढ़: भूस्खलन होने जिला मुख्यालय को जोड़ने वाली थल सड़क एक बार फिर हुई बंद, आई दरारे !

Published

on

पिथौरागढ़ – पिथौरागढ़ जिले में मंगलवार रात्रि से बुधवार सुबह तक मुसलाधार बारिश हुई। इस दौरान जिला मुख्यालय को जोड़ने वाली थल पिथौरागढ़ सड़क रात भारी बारिश से सड़क पर पत्थर और मलबा आने बन्द हो गई। करीब दोपहर तक सड़क के दोनों और वाहनों की कतार लगी रही। सड़क में करीब 50 मीटर तक दरारें आ गई है।

सम्बन्धित विभाग ने जेसीबी मशीन से दोपहर में सड़क खोल कर यातायत सुचारू कर दिया था…लेकिन एक बार भारी मात्रा में भूस्खलन होने से जिला मुख्यालय थल पिथौरागढ़ सड़क बन्द हो गई शाम तक सड़क खुलने की सम्भावना जताई जा रही है। पिथौरागढ़ जिले में अभी भी 11 ग्रामीण सड़कें बन्द हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Trending

Exit mobile version