big news

सियाचिन में तैनात पिथौरागढ़ के जवान दीपक जेठी का निधन, दिल्ली के RR अस्पताल में ली अंतिम सांस

Published

on

Pithoragarh News : उत्तराखंड के पिथौरागढ़ के रहने वाले जवान दीपक कुमार जेठी का निधन हो गया। जवान सियाचिन में तैनात थे। जहां तबीयत बिगड़ने के बाद उन्हें दिल्ली आरआर अस्पताल में भर्ती करवाया गया था। जहां इलाज के दौरान उनका निधन हो गया।

सियाचिन में तैनात पिथौरागढ़ के जवान का निधन

पिथौरागढ़ के रहने वाले जवान दीपक कुमार जेठी सियाचिन में तैनात थे। सियाचीन में ड्यूबटी के दौरान ही उनकी तबीयत बिगड़ी जिसके बाद उनके साथी उन्हें लेकर सेना के अस्पताल पहुंचे। गंभीर हालत को देखते हुए उन्हें आरआर अस्पातल दिल्ली भेज दिया गया। जहां उनका निधन हो गया।

सेना की सात कुमाऊं रेजीमेंट में तैनात थे दीपक

सेना के अधिकारियों ने दीपक कुमार के परिवार को उनके निधन की सूचना दी। ये दुखद खबर मिलते ही परिजनों में शोक की लहर दौड़ गई और घर में मातम का माहौल छा गया।

Pithoragarh News

दीपक कुमार मूल रूप से पिथौरागढ़ जिले के अस्कोट क्षेत्र स्थित ओझा मल्ला गांव के निवासी थे। वो भवान सिंह के पुत्र थे और भारतीय सेना की सात कुमाऊं रेजीमेंट में अपनी सेवाएं दे रहे थे।

जवान के पैतृक गांव में किया जाएगा उनका अंतिम संस्कार

शहीद जवान दीपक कुमार जेठी अपने पीछे पत्नी रीना जेठी, पांच वर्षीय बेटे काव्यांश, वृद्ध मां और दो बड़े भाइयों का परिवार छोड़ गए हैं। उनके पिता भवान सिंह का पहले ही देहांत हो चुका था। वर्तमान में उनका परिवार लखनऊ में रहता है।

दीपक का पार्थिव शरीर सड़क मार्ग से उनके पैतृक गांव लाया जा रहा है, जहां ग्रामीणों और परिजनों द्वारा अंतिम दर्शन किए जाएंगे। इसके बाद हंसेश्वर घाट पर पूरे सैन्य सम्मान के साथ उनका अंतिम संस्कार किया जाएगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Trending

Exit mobile version