Pithoragarh

धारचूला में बिजली गिरने से भेड़ चराने गए शख्स की मौत, पिथौरागढ़ में एक महीने में आकाशीय बिजली से दूसरी मौत

Published

on

Pithoragarh News : पिथौरागढ़ से दुखद खबर सामने आ रही है। यहां बिजली गिरने के कारण भेड़ चराने बुग्यालों में गए एक शख्स की मौत हो गई। इस खबर से गांव में मातम पसर गया है।

धारचूला में बिजली गिरने से भेड़ चराने गए शख्स की मौत

सीमांत पिथौरागढ़ जिले के धारचूला क्षेत्र में उच्च हिमालयी बुग्यालों में भेड़ चराने गए एक ग्रामीण की आकाशीय बिजली गिरने से मौत हो गई। घटना के बाद परिवार और गांव में शोक का माहौल है। बीते एक महीने के भीतर आकाशीय बिजली से मौत का यह दूसरा मामला सामने आया है।

बुग्यालों में भेड़ चराने के दौरान आया आकाशीय बिजली की चपेट में

जानकारी के अनुसार, ग्राम पंचायत सुवा निवासी 48 वर्षीय राम सिंह पुत्र लाल सिंह भेड़ चराने के लिए उच्च हिमालयी क्षेत्र में गए हुए थे। 25 मई को अचानक मौसम खराब होने के दौरान आकाशीय बिजली गिरने से उनकी मौत हो गई।

Pithoragarh News

घटना की जानकारी अनवाल समुदाय विकास समिति के केंद्रीय अध्यक्ष नरेंद्र सिंह बिष्ट ने तहसील प्रशासन को दी। इसके बाद संबंधित अधिकारियों को आवश्यक कार्रवाई के निर्देश जारी किए गए हैं।

घटना से पूरे गांव और आसपास के क्षेत्र में शोक की लहर

मृतक का शव धारचूला लाए जाने के बाद पोस्टमार्टम की प्रक्रिया पूरी की जाएगी। बताया जा रहा है कि राम सिंह परिवार के एकमात्र कमाने वाले सदस्य थे और परिवार की आजीविका पशुपालन तथा भेड़ पालन पर निर्भर थी।

उनकी अचानक हुई मृत्यु के बाद परिवार पर दुख के साथ-साथ आर्थिक संकट भी गहरा सकता है। घटना से पूरे गांव और आसपास के क्षेत्र में शोक की लहर है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Trending

Exit mobile version