Pithoragarh
पिथौरागढ़ में पासपोर्ट कार्यालय बनकर तैयार, जानें किस दिन जिले को मिलेगी सौगात ?
Pithoragarh News : पिथौरागढ़ में पासपोर्ट कार्यालय बनकर तैयार हो गया है। इसके साथ ही कलेक्ट्रेट परिसर स्थित पोस्ट ऑफिस के नए कार्यालय का भी काम पूरा हो चुका है। आज जिलाधिकारी ने स्थलीय निरीक्षण कर व्यवस्थाओं के बारे में अपडेट लिया।
Table of Contents
पिथौरागढ़ में पासपोर्ट कार्यालय बनकर तैयार
सीमांत जिले पिथौरागढ़ में पासपोर्ट कार्यालय बनकर तैयार हो गया है। आज जिलाधिकारी आशीष भटगांई ने कलेक्ट्रेट परिसर स्थित पोस्ट ऑफिस के नए कार्यालय और पासपोर्ट कार्यालय का स्थलीय निरीक्षण कर व्यवस्थाओं का जायजा लिया।
जल्द ही आमजन को मिलेगी सौगात
कलेक्ट्रेट परिसर में पासपोर्ट सेवाओं के लिए पृथक और आधुनिक कार्यालय तैयार कर लिया गया है। बता दें कि पासपोर्ट कार्यालय की समस्त औपचारिकताएं पूर्ण कर ली गई हैं। जिसे जल्द ही आमजन के लिए संचालित किया जाएगा।

DM ने स्थलीय निरीक्षण कर व्यवस्थाओं का लिया जायजा
डीएम ने कहा कि नए भवन के प्रारंभ होने से पासपोर्ट सेवाएं अधिक सुव्यवस्थित, पारदर्शी और जनसुलभ बनेंगी। निरीक्षण के दौरान उन्होंने व्यवस्थाओं का बारीकी से अवलोकन करते हुए अधिकारियों को स्पष्ट निर्देश दिए कि आमजन को किसी भी प्रकार की असुविधा न हो तथा सभी व्यवस्थाएं समयबद्ध ढंग से पूर्ण की जाएं।
जिलाधिकारी ने साफ-सफाई, व्यवस्थित प्रतीक्षालय, पर्याप्त पार्किंग और दिव्यांगजन के लिए सुगम पहुंच की व्यवस्थाओं की समीक्षा करते हुए संबंधित अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए, ताकि नागरिकों को बेहतर, सुगम व गुणवत्तापूर्ण सेवाएं सुनिश्चित की जा सकें।