big news

बड़ी खबर : भारी बारिश के कारण उत्तराखंड में इस जिले में आज स्कूल बंद, आदेश हुए जारी

Published

on

Pithoragarh News : उत्तराखंड में भारी बारिश का सिलसिला जारी है। लगातार हो रही बारिश और आंधी तूफान के कारण सीमांत जनपद पिथौरागढ़ में स्कूल बंद कर दिए गए हैं।

भारी बारिश के कारण पिथौरागढ़ आज स्कूल बंद

पिथौरागढ़ जनपद में लगातार हो रही भारी वर्षा और मौसम विभाग की चेतावनी को देखते हुए प्रशासन ने बड़ा फैसला लिया है। जिलाधिकारी आशीष भटगांई ने 04 मई 2026 (आज) के लिए जनपद के सभी शासकीय, अशासकीय और निजी विद्यालयों के साथ-साथ आंगनवाड़ी केंद्रों में अवकाश घोषित कर दिया है।

बच्चों की सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए लिया गया फैसला

प्रशासन ने ये निर्णय बच्चों की सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए लिया है, क्योंकि लगातार बारिश से भूस्खलन और जलभराव जैसी घटनाओं का खतरा बना हुआ है।

Pithoragarh News

लोगों से सतर्क रहने की अपील

जिला प्रशासन ने अभिभावकों से अपील की है कि वे बच्चों को घर पर ही सुरक्षित रखें और अनावश्यक रूप से बाहर न निकलें। साथ ही, संबंधित विभागों को सतर्क रहने और किसी भी आपात स्थिति से निपटने के लिए तैयार रहने के निर्देश दिए गए हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Trending

Exit mobile version