Crime

पिथौरागढ़ पुलिस को मिली बड़ी सफलता , चोरी और चरस तस्करी में फरार आरोपी गिरफ्तार…..

Published

on

पिथौरागढ़ : पिथौरागढ़ पुलिस को एक बड़ी सफलता मिली है। पुलिस अधीक्षक रेखा यादव के निर्देशन में कोतवाली पिथौरागढ़ की टीम ने कुछ दिन पहले विकास भवन के पास खड़ी एक कार का लॉक तोड़कर चोरी करने वाले फरार अभियुक्त को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार अभियुक्त से 237.6 ग्राम अवैध चरस भी बरामद हुई है।

घटना का विवरण:
20 फरवरी 2025 को अस्कोट निवासी तनुज पाल ने कोतवाली पिथौरागढ़ में सूचना दी कि उनकी कार विकास भवन के पास खड़ी थी, रात के समय किसी अज्ञात व्यक्ति ने कार का लॉक तोड़कर उसमें रखा बैग चोरी कर लिया था, जिसमें उनके कपड़े और विभिन्न महत्वपूर्ण कागजात थे। इस सूचना के आधार पर कोतवाली पिथौरागढ़ में अज्ञात आरोपी के खिलाफ 305/331(4) बीएनएस के तहत मुकदमा पंजीकृत किया गया।

गिरफ्तारी का विवरण:
पुलिस अधीक्षक रेखा यादव के आदेशानुसार, सीओ गोविंद बल्लभ जोशी के पर्यवेक्षण में और एसएचओ कोतवाली पिथौरागढ़ ललित मोहन जोशी के नेतृत्व में एक टीम गठित की गई। पुलिस टीम ने शहर क्षेत्र के विभिन्न सीसीटीवी कैमरों की फुटेज की जांच की और गहन सुरागरसी-पतारसी की। पुलिस टीम की मेहनत और तकनीकी जानकारी के आधार पर चोरी में शामिल अभियुक्त जगदीश शर्मा उर्फ हेलमेट को चण्डाक रोड से गिरफ्तार किया गया। अभियुक्त से चोरी की सामग्री भी बरामद की गई, जिसके बाद धारा 317(2) बीएनएस की बढ़ोतरी की गई।

आपराधिक इतिहास:
गिरफ्तार अभियुक्त जगदीश शर्मा उर्फ हेलमेट पर पहले भी कई आपराधिक मामले दर्ज हैं। इनमें से 4 मामलों में उसे सजा हो चुकी है, जबकि 3 मामले अदालत में विचाराधीन हैं। उसे 30 जून 2020 को हिस्ट्रीशीटर घोषित किया गया था और 2024 में गुण्डा एक्ट के तहत भी मामला दर्ज किया गया था।

चरस की बरामदगी:
अभियुक्त से 237.6 ग्राम अवैध चरस भी बरामद हुई, जिसके बाद उसके खिलाफ धारा 8/20 एनडीपीएस एक्ट के तहत पृथक से मामला दर्ज किया गया। पुलिस द्वारा मामले की आगे जांच जारी है, ताकि इस तस्करी के नेटवर्क का पर्दाफाश किया जा सके।

नाम/पता अभियुक्त:

  1. जगदीश शर्मा उर्फ हेलमेट पुत्र देवदत्त शर्मा, निवासी सलकोट थाना और जनपद पिथौरागढ़, उम्र 22 वर्ष।

आपराधिक इतिहास:

  1. FIR No. 178/2020 धारा 379/427 भादवि
  2. FIR No. 209/2020 धारा 379/427 भादवि
  3. FIR No. 210/2020 धारा 379/427 भादवि
  4. FIR No. 291/2020 धारा 379/427/511 भादवि
  5. FIR No. 211/2020 धारा 379/427 भादवि
  6. FIR No. 108/2021 धारा 379/411 भादवि
  7. FIR No. 133/2022 धारा 380/411/457 भादवि
  8. FIR No. 73/2024 धारा 380/411/457 भादवि
  9. FIR No. 94/2024 धारा 380/454/411 भादवि
  10. FIR No. 06/2024 धारा 2/3 गुण्डा एक्ट

 

Advertisement

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Trending

Exit mobile version