Dehradun
पीएम मोदी बॉलीवुड सिंगर जुबिन नौटियाल का ‘मेरे घर राम आए हैं’ भजन पर हुए मंत्रमुग्ध, एक्स पर विडियो शेयर कर दी बधाई।
देहरादून – उत्तराखंड में जौनसार बावर के रहने वाले बॉलीवुड सिंगर जुबिन नौटियाल का ‘मेरे घर राम आए हैं’ भजन सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने एक्स पर विडियो शेयर करते हुए जुबिन नौटियाल और पूरी टीम को बधाई दी।

एक्स पर किए गए ट्वीट में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने लिखा कि ‘भगवान श्री राम की प्राण प्रतिष्ठा के शुभ अवसर पर अयोध्या के साथ-साथ पूरा देश राम मय हो गया है। राम लला की भक्ति से ओत-प्रोत जुबिन नौटियाल जी, पायल देव जी और मनोज मुंतशिर जी का यह स्वागत भजन दिल को छू लेने वाला है।’
वहीं, जुबिन नौटियाल ने प्रधानमंत्री का आभार व्यक्त करते हुए एक्स पर लिखा कि देश की महान जनता के प्रति आपके अथाह प्रेम व श्री राम के प्रति आपकी अटूट आस्था से प्रेरित होकर आज देश का हर वर्ग भक्ति से जुड़ रहा है। उन्होंने लिखा मुझे भी इसका एक हिस्सा बनने का सौभाग्य प्राप्त हुआ है! फलस्वरुप मेरा यह गीत ‘ मेरे घर राम आए हैं’ आप व संपूर्ण देशवासियों को समर्पित है। आपके स्नेह पूर्ण प्रेरणा भरे संदेश के लिए मैं आभारी हूं।