Crime

उत्तराखंड शासन की नेम प्लेट लगाकर दबंगई दिखा रहे तीन युवकों को पुलिस ने किया गिरफ्तार….

Published

on

देहरादून – उत्तराखंड के देहरादून में तीन युवकों को गिरफ्तार किया गया, जिन्होंने बोलेरो पर उत्तराखंड शासन की नेम प्लेट लगाकर सरेआम दबंगई दिखाई। ये युवक एक नकली पिस्टल दिखाकर सड़कों पर उत्पात मचा रहे थे। घटना का एक वीडियो इंटरनेट पर वायरल हो गया, जिसे देख SSP अजय सिंह ने स्वयं संज्ञान लिया और तत्काल पुलिस को आरोपितों की गिरफ्तारी के निर्देश दिए।

कुछ ही घंटों में पुलिस ने आरोपितों मोहम्मद असलम, बिलाल हुसैन, और दानिश को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस जांच में पता चला कि आरोपितों द्वारा लहराई जा रही पिस्टल एक खिलौना थी। वाहन की जांच के दौरान यह भी सामने आया कि यह बोलेरो सिंचाई विभाग में अनुबंध पर लिया गया था।

पुलिस ने वाहन और आरोपितों के खिलाफ कार्रवाई शुरू कर दी है।

#uttarakhand #Dehradun #FakePistol #PoliceAction #SSP #Harassment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Trending

Exit mobile version