Crime
11 साल से वांटेड बदमाश व उसके गिरोह के साथ पुलिस की मुठभेड़, 04 अभियुक्तों को किया गिरफ्तार।
देहरादून – उत्तराखंड पुलिस को मुठभेड़ के दौरान एक बड़ी कामयाबी मिली है। थाना क्लेमेंटाउन क्षेत्र में नाकाबन्दी के दौरान पुलिस और बदमाशों के बीच मुठभेड़ हो गई। गोकशी/पशु तस्कर कुख्यात 11 साल से वांटेड बदमाश और उसके गिरोह के साथ पुलिस के बीच फायरिंग हुई। मुठभेड़ में कांस्टेबल प्रदीप के पैर में एक गोली लगी। जवाबी फायरिंग में सहारनपुर के कुख्यात बदमाश फैजान उर्फ फिल्टर के पैर में दो गोली लगी और बदमाश एहसान के एक गोली लगी है।

वहीं दूसरी तरफ अभियुक्त शमीम पर 12 मुकदमे हैं। अभियुक्त एहसान पर चार मुकदमे दर्ज हुए हैं। घटना की जानकारी पर एसएसपी देहरादून द्वारा टीमें गठित कर तत्काल बदमाशों की गिरफ्तारी के निर्देश दिए गए।
घटनास्थल पर जाकर निरीक्षण किया गया। घायल कांस्टेबल के स्वास्थ्य की जानकारी ली। घायल पुलिस कांस्टेबल और बदमाशों को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती किया गया। जहां उनका इजाल चल रहा है।