Crime

नशे के खिलाफ पुलिस की बड़ी कार्रवाई, महिला से 3 किलो 710 ग्राम अवैध गांजा बरामद…

Published

on

काशीपुर: वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक मणिकांत मिश्रा के निर्देश पर चलाए जा रहे नशे के खिलाफ अभियान के तहत कोतवाली पुलिस ने बड़ी कार्रवाई की है। पुलिस ने चेकिंग के दौरान एक महिला को गिरफ्तार किया और उसके कब्जे से 3 किलो 710 ग्राम अवैध गांजा बरामद किया। आरोपी महिला के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट में मुकदमा दर्ज कर उसे न्यायालय में पेश किया गया है।

एसपी क्राईम निहारिका तोमर ने कोतवाली कार्यालय में प्रेस वार्ता के दौरान बताया कि प्रदेश को नशा मुक्त बनाने के अभियान के तहत वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक के निर्देश पर पुलिस टीम लगातार सक्रिय है। सीओ के कुशल निर्देशन में कोतवाली पुलिस ने बीती रात चेकिंग के दौरान मुखबिर की सूचना पर ग्राम रम्पुरा की निवासी पूजा पत्नी राजू को गिरफ्तार किया। आरोपी महिला के पास से 3 किलो 710 ग्राम अवैध गांजा बरामद किया गया।

एसपी क्राईम ने बताया कि महिला का एनडीपीएस एक्ट के तहत चालान कर उसे न्यायालय के समक्ष पेश किया गया है। इस दौरान उन्होंने यह भी कहा कि नशे के खिलाफ चलाए जा रहे इस अभियान में पुलिस पूरी तरह से सतर्क है और नशे के सौदागरों को किसी भी कीमत पर बख्शा नहीं जाएगा, चाहे वह कितना भी प्रभावशाली या रसूखदार क्यों न हो।

#NarcoticDrugs #NDPSAct #PoliceAction #WomanArrested #AntiDrugCampaign

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Trending

Exit mobile version