Dehradun

राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू का उत्तराखंड आगमन, राज्यपाल गुरमीत सिंह और सीएम धामी ने किया भव्य स्वागत

Published

on

देहरादून: भारत की राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू आज तीन दिवसीय दौरे पर उत्तराखंड पहुंचीं। देहरादून के जॉली ग्रांट एयरपोर्ट पर मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी, राज्यपाल लेफ्टिनेंट जनरल (से.नि.) गुरमीत सिंह, भाजपा प्रदेश अध्यक्ष महेंद्र भट्ट, डोईवाला विधायक बृजभूषण गैरोला, पूर्व मुख्यमंत्री रमेश पोखरियाल ‘निशंक’, हरिद्वार विधायक मदन कौशिक सहित अनेक जनप्रतिनिधियों, मंत्रियों और प्रशासनिक अधिकारियों ने राष्ट्रपति का गर्मजोशी से स्वागत किया।

एयरपोर्ट से राष्ट्रपति सड़क मार्ग से देहरादून स्थित राष्ट्रपति निवास के लिए रवाना हुईं, जहां वह आज शाम विश्राम करेंगी।

राष्ट्रपति मुर्मू कल, 20 जून को अपने जन्मदिन के अवसर पर राष्ट्रपति भवन (देहरादून) में शुभकामनाएं प्राप्त करेंगी। इसके बाद वह राजपुर रोड स्थित प्रसिद्ध शिव मंदिर में दर्शन करेंगी।

यात्रा के दौरान राष्ट्रपति कई कार्यक्रमों में भाग लेंगी। नैनीताल के 125 वर्ष पूरे होने के उपलक्ष्य में एक स्मारक डाक टिकट का विमोचन भी राष्ट्रपति के हाथों संपन्न होगा।

तीन दिवसीय दौरा पूरा करने के बाद राष्ट्रपति 21 जून को दिल्ली के लिए रवाना होंगी।

 

 

 

 

 

 

#PresidentDroupadiMurmu #UttarakhandVisit #PushkarSinghDhamiWelcome #GovernorGurmitSinghReception

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Trending

Exit mobile version