Dehradun

विश्व पर्यावरण दिवस पर देहरादून में कार्यक्रम, मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने ली पर्यावरण संरक्षण की शपथ…

Published

on

देहरादून: मुख्य सेवक सदन देहरादून में विश्व पर्यावरण दिवस के अवसर पर आयोजित कार्यक्रम में मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने शिरकत की। कार्यक्रम की शुरुआत में स्कूली विद्यार्थियों ने पुष्प भेंट कर मुख्यमंत्री का स्वागत और अभिनंदन किया।

मुख्यमंत्री धामी ने स्कूली बच्चों और अन्य उपस्थित लोगों के साथ पर्यावरण संरक्षण की शपथ ली। उन्होंने कहा कि पर्यावरण की रक्षा हम सबकी नैतिक जिम्मेदारी है और प्लास्टिक के प्रयोग को कम करना वक्त की मांग है। इस मौके पर उन्होंने एक हस्ताक्षर अभियान में भी भाग लेकर जनसंदेश दिया।

कार्यक्रम में मुख्यमंत्री धामी द्वारा ‘सुंदरलाल बहुगुणा प्रकृति एवं पर्यावरण संरक्षण पुरस्कार-2025’ भी प्रदान किए जाएंगे। यह सम्मान उन लोगों को दिया गया है जिन्होंने पर्यावरण संरक्षण के क्षेत्र में उल्लेखनीय कार्य किए हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Trending

Exit mobile version