Dehradun

उत्तराखंड में फिर फूटेगा बारिश का कहर! आज भी इन इलाकों में येलो अलर्ट जारी !

Published

on

बारिश का कहर – उत्तराखंड में रुक-रुक कर हो रही तेज बारिश ने रास्ते बंद कर दिए हैं। कई जिलों में येलो अलर्ट जारी, लोगों की मुश्किलें बढ़ीं।

देहरादून: उत्तराखंड में इस बार मानसून मेहरबान कम और कहर ज्यादा ढा रहा है। रुक-रुक कर हो रही बारिश ने लोगों की रफ्तार पर ब्रेक लगा दिया है। कहीं सड़कें धँसीं तो कहीं हाईवे पर भूस्खलन का मलबा आ गया—लोग मजबूरन सफर बीच में ही रोकने को विवश हैं।

मौसम विभाग ने एक बार फिर चेतावनी दी है। देहरादून मौसम केंद्र के मुताबिक आज प्रदेश के पर्वतीय जिलों में कई जगह हल्की से मध्यम बारिश की संभावना है…जबकि रुद्रप्रयाग और बागेश्वर में कहीं-कहीं भारी बारिश हो सकती है। पर्वतीय इलाकों में गरज-चमक के साथ तेज बारिश का दौर भी देखने को मिल सकता है, जिसके लिए येलो अलर्ट जारी किया गया है।

राजधानी देहरादून में भी बादल अपना डेरा जमाए हुए हैं। मौसम विभाग का कहना है कि कुछ इलाकों में गरज-चमक के साथ हल्की से मध्यम बारिश हो सकती है। तापमान में भी हल्की गिरावट आ सकती है अधिकतम 34°C और न्यूनतम 24°C के आसपास रहने की उम्मीद है।

भारी बारिश से पहाड़ी इलाकों में कई मार्ग बंद हैं…जिससे यात्रियों को परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। नदी-नाले उफान पर हैं और लोग अपनी जान जोखिम में डालकर इन्हें पार करते नजर आ रहे हैं। मैदानी इलाकों में भी जलभराव की समस्या कम नहीं हुई है।

बारिश की इसी रफ्तार ने गर्मी से राहत तो दी है…मगर चारधाम यात्रा पर भी असर पड़ रहा है। रास्तों में जगह-जगह भूस्खलन हो रहा है, ऐसे में प्रशासन को यात्रियों की सुरक्षा के लिए कई बार यात्रा रोकनी पड़ रही है।

कुल मिलाकर उत्तराखंड में इस वक्त मानसून का मिजाज बदल-बदलकर लोगों की मुश्किलें बढ़ा रहा है। प्रशासन की अपील है कि लोग मौसम की चेतावनी को नजरअंदाज न करें और सुरक्षित स्थानों पर ही रहें।

 

 

 

 

 

 

janmanchTV की और ख़बरे पढने के लिए यहाँ क्लिक करें……..

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Trending

Exit mobile version