big news
रानीखेत के चौबटिया में सड़क से नीचे मकान की छत पर गिरी कार, हादसे में चालक की मौके पर ही मौत
Ranikhet Accident News : रानीखेत में दर्दनाक हादसा, चौबटिया में सड़क से नीचे मकान की छत पर गिरी कार
Ranikhet Accident News : अल्मोड़ा जिले के रानीखेत से दर्दनाक सड़क हादसे की सूचना सामने आई है। बुधवार, 6 मई की तड़के सुबह करीब 3 बजे रानीखेत तहसील के ग्राम देहोली (चौबटिया) क्षेत्र में एक कार अनियंत्रित होकर सड़क से करीब 15–20 मीटर नीचे जा गिरी। इस हादसे में एक चालक की मौके पर ही मौत हो गई।
Table of Contents
रानीखेत के चौबटिया में सड़क से नीचे मकान की छत पर गिरी कार
रानीखेत में आज तड़के दर्दनाक हादसा हो गया। मिली जानकारी के मुताबिक चौबटिया में एक कार अनियंत्रित होकर मकान की छत पर जा गिरी। इस हादसे में वाहन चालक की मौके पर ही मौत हो गई।
घटना के बाद क्षेत्र में अफरा-तफरी का माहौल बन गया और आसपास के लोग तुरंत मौके पर पहुंच गए। सूचना मिलने पर पुलिस और राहत दल भी घटनास्थल पर पहुंचकर आगे की कार्रवाई में जुट गए।
हादसे में चालक की मौके पर ही मौत
पुलिस के अनुसार UK02-TA-3159 नंबर की एक वेगनआर कार देहोली क्षेत्र से गुजर रही थी। तभी चालक अचानक वाहन से नियंत्रण खो बैठा। नियंत्रण बिगड़ने के कारण कार सड़क से नीचे जा गिरी और लुढ़कते हुए स्थानीय निवासी लाल सिंह के मकान की छत से जा टकराई।

टक्कर इतनी तेज थी कि कार बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई और उसके कई हिस्से अलग हो गए। हादसे में मकान की छत को भी काफी नुकसान पहुंचा है।
बागेश्वर का रहने वाला था मृतक
हादसे में जान गंवाने वाले चालक की पहचान भुवन प्रसाद (32 वर्ष), पुत्र गोपाल राम, निवासी ग्राम मटेला काफलीगैर, जिला बागेश्वर के रूप में हुई है। प्रारंभिक जानकारी के अनुसार, घटना के समय वो वाहन में अकेले थे। दुर्घटना इतनी गंभीर थी कि उन्हें बचने का कोई अवसर नहीं मिल सका और मौके पर ही उनका निधन हो गया।
Our Recent Post
- पानी और सड़क के लिए नैनीताल में आंदोलन, भूमियाधार के लोगों ने जमकर की नारेबाजी
- नींद की झपकी और फिर जोरदार टक्कर, इंटरसेप्टर वाहन ने स्कूटी सवारों को मारी टक्कर
- बारिश में बढ़ा डेंगू-मलेरिया का खतरा, स्वास्थ्य विभाग ने जारी की एडवाइजरी….
- देहरादून में बदमाशों के हौसले बुलंद, सरेराह स्कूटी सवार बैंककर्मी को मारी गोली
- हल्द्वानी में भाजपा का महामंथन, भाजपा प्रदेश कार्यसमिति की बैठक शुरू