Dehradun
श्री राम की जन्मस्थली अयोध्यापुरी में उत्तराखण्ड सरकार को आवंटित की गई भूमि की आज हुई रजिस्ट्री, सीएम धामी ने वादा किया पूरा।
देहरादून – मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने पूर्व में किए गए वादे के अनुरूप भगवान श्री राम की पावन जन्मस्थली श्री अयोध्यापुरी में उत्तराखण्ड सरकार को आवंटित की गई भूमि की आज रजिस्ट्री हो गई है, ऐसा करने वाला उत्तराखण्ड पहला प्रदेश बन गया है। प्रभु श्री राम के आशीर्वाद से जल्द ही श्रद्धालुओं की सुविधा के दृष्टिगत उत्तराखण्ड भवन का निर्माण कार्य प्रारंभ किया जाएगा।
