Delhi

रेखा गुप्ता ने ली मुख्यमंत्री पद की शपथ , बनी दिल्ली की चौथी महिला मुख्यमंत्री….

Published

on

दिल्ली : दिल्ली की राजनीति में आज एक ऐतिहासिक दिन साबित हुआ जब रेखा गुप्ता ने दिल्ली के मुख्यमंत्री पद की शपथ ली। रामलीला मैदान में आयोजित भव्य शपथ ग्रहण समारोह में दिल्ली के उपराज्यपाल वी.के. सक्सेना ने उन्हें पद एवं गोपनीयता की शपथ दिलाई। इस समारोह में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह, रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह समेत भाजपा के वरिष्ठ नेताओं की उपस्थिति रही।

रेखा गुप्ता के मुख्यमंत्री बनने के बाद, प्रवेश सिंह वर्मा ने मंत्री पद की शपथ ली। वर्मा वही नेता हैं जिन्होंने दिल्ली विधानसभा चुनाव में अरविंद केजरीवाल को नई दिल्ली सीट से हराया था। इसके अलावा, आशीष सूद, मनजिंदर सिंह सिरसा, रविंद्र इंद्रराज, कपिल मिश्रा और पंकज सिंह जैसे प्रमुख भाजपा नेताओं ने भी मंत्री पद की शपथ ली।

इस ऐतिहासिक शपथ ग्रहण समारोह में कुल तीन मंच बनाए गए थे, जिनमें प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, उपराज्यपाल वी.के. सक्सेना, मनोनीत मुख्यमंत्री और मंत्रिमंडल के सदस्य, और एनडीए शासित राज्यों के मुख्यमंत्री तथा उपमुख्यमंत्री भी उपस्थित थे।

रेखा गुप्ता दिल्ली की नौवीं मुख्यमंत्री बन गईं हैं और वह भाजपा की चौथी मुख्यमंत्री हैं। वह वर्तमान में भाजपा शासित किसी भी राज्य की एकमात्र महिला मुख्यमंत्री भी हैं। शालीमार बाग से विधायक चुनी जाने के बाद, रेखा गुप्ता ने सरकार बनाने का दावा पेश किया था और अब वह दिल्ली की मुख्यमंत्री पद की शपथ लेने वाली पहली महिला बन गईं हैं।

इस समारोह में भाजपा विधायक दल की बैठक में रेखा गुप्ता को सदन का नेता चुने जाने के बाद, दिल्ली विधानसभा चुनाव में भाजपा ने 70 में से 48 सीटों पर विजय हासिल की। इस जीत के साथ ही आम आदमी पार्टी के एक दशक लंबे शासन का अंत हुआ।

 

Advertisement

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Trending

Exit mobile version