Dehradun
देहरादून आईएसबीटी पर जलभराव संकट से मिलेगी मुक्ति, ड्रेनेज सिस्टम निर्माण कार्य शुरू….
देहरादून: देहरादून के आईएसबीटी चौक पर मानसून में होने वाले जलभराव से राहत मिलने वाली है। मुख्यमंत्री के निर्देश पर और जिलाधिकारी सविन बसंल के प्रयासों से आईएसबीटी क्षेत्र में नया स्मार्ट सिटी ड्रेनेज सिस्टम का निर्माण कार्य शुरू हो गया है। जिलाधिकारी ने शिमला बाईपास और आईएसबीटी ड्रेनेज कार्यों का निरीक्षण करते हुए ठेकेदारों को समय पर कार्य पूरा करने के सख्त निर्देश दिए हैं।

डीएम ने मानवश्रम और मशीनरी बढ़ाने के निर्देश भी दिए ताकि मई से पहले कार्य को पूरा किया जा सके। स्मार्ट सिटी बजट के तहत किए जा रहे इस सुधार से अब आईएसबीटी पर जलभराव की समस्या समाप्त हो जाएगी, जिससे आम जनता और यात्रियों को राहत मिलेगी।
जिलाधिकारी सविन बसंल के इस प्रयास से देहरादून की सड़कों के सुधार और शहर की सुगमता में अहम भूमिका निभाई जा रही है। स्मार्ट सिटी के तहत 10 करोड़ रुपये का बजट नव निर्माण और सौंदर्यीकरण के लिए आवंटित किया गया है।
#ISBTDrainage #SmartCityDehradun #FloodPrevention #SavinBasnal #DrainageWork