Breakingnews
सिक्किम में 7 अक्टूबर को आई बाढ़ में लापता आर्मी जवान के अब मिले अवशेष, राष्ट्रीय सम्मान के साथ दी अंतिम विदाई।
रूडकी – मंगलौर के गदर जुड़ा गाँव के रहने वाले गुरबत सिंह के दो बेटे आर्मी में थे। जिनमें उनका बड़ा बेटा प्रदीप कुमार ड्यूटी के चलते सिक्किम में 7 अक्टूबर को आई बाढ़ में बह गया था। जिसकी भारतीय आर्मी द्वारा लगातार तलाश की जा रही थी। अब जाकर उनके शव के कुछ अवशेष मिलने के बाद उन्हें उनके गाँव गदर जुड़ा लाया गया जहाँ आज राष्ट्रीय सम्मान के साथ उनकी चिता को अग्नि दी गई।
प्रदीप कुमार अपने पीछे अपनी पत्नी और दो बच्चों को छोड़कर चले गए इस मौके पर झबरेड़ा विधायक वीरेंद्र जाती ने उनके घर पहुंचकर दुख प्रकट किया तो वही आसपास के क्षेत्र के लोग भी उनके घर पहुंचे कर दुःख व्याप्त किया।