Pauri

रिश्वत के जाल में फंसा राजस्व निरीक्षक: 15 हजार लेते हुए रंगेहाथ गिरफ्तार !

Published

on

पौड़ी –  पंद्रह हजार की रिश्वत लेने के मामले में पौड़ी तहसील के राजस्व उप निरीक्षक को सतर्कता अधिष्ठान टीम ने गिरफ्तार किया।

शिकायतकर्ता द्वारा की गई शिकायत के आधार पर, पौड़ी गढ़वाल के राजस्व निरीक्षक कैलाश रवि को 15,000 रुपये की रिश्वत लेते हुए गिरफ्तार किया गया है। शिकायतकर्ता ने अपने पिता के नाम दर्ज भूमि के सीमांकन और आख्या बनाने के लिए रिश्वत की मांग की थी।

सतर्कता टीम ने अभियुक्त के आवास और अन्य स्थानों पर तलाशी के बाद अवैध संपत्ति के संबंध में पूछताछ शुरू कर दी है।

निदेशक सतर्कता डॉ. वी. मुरूगेसन ने ट्रैप टीम को नकद पुरस्कार देने की घोषणा की है और भ्रष्टाचार के खिलाफ सख्त कार्रवाई की अपील की है। यदि कोई सरकारी अधिकारी रिश्वत मांगता है, तो सतर्कता अधिष्ठान के टोल-फ्री नंबर 1064 और व्हाट्सएप हेल्पलाइन 9456592300 पर संपर्क करें।

 

 

 

 

#Revenue, #Inspector, #trapped, #bribery, #Arrested, #red, #handed, #taking, #pauri, #uttarakhand

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Trending

Exit mobile version