Rishikesh

ऋषिकेश: खड़ी कार में लगी भयंकर आग, लोगों में मची अफरा-तफरी !

Published

on

ऋषिकेश: देहरादून जिले के ऋषिकेश में हरिद्वार रोड स्थित कृषि उत्पादन मंडी समिति के पास खड़ी एक कार में अचानक आग लग गई, जिससे आसपास के लोगों में अफरा-तफरी मच गई। आग इतनी भयंकर थी कि कार कुछ ही मिनटों में जलकर खाक हो गई। हालांकि गनीमत रही कि कार के अंदर कोई भी व्यक्ति मौजूद नहीं था, जिससे बड़ा हादसा टल गया।

घटना के बाद आसपास के लोग आग बुझाने के प्रयास में जुट गए और बाल्टी से पानी डालकर आग पर काबू पाने की कोशिश की, लेकिन सफलता नहीं मिली। इसके बाद सूचना मिलने पर फायर ब्रिगेड की टीम मौके पर पहुंची और कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया।

प्रारंभिक जांच के मुताबिक आग लगने का कारण शॉर्ट सर्किट बताया जा रहा है। यह कार एक होटल व्यवसायी की बताई जा रही है, जो घटना के वक्त मौके पर मौजूद नहीं थे। जब वह मौके पर पहुंचे, तब तक कार पूरी तरह जल चुकी थी। फायर अफसर सुनील रावत ने बताया कि अगर आग बुझाने में और देर होती, तो पास में खड़ा विशाल पेड़ भी जल सकता था, जिससे एक बड़ा हादसा हो सकता था।

 

 

 

 

 

 

#Rishikesh, #CarFire, #ShortCircuit, #FireBrigade, #AccidentAvoided

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Trending

Exit mobile version