Accident

हल्द्वानी में सड़क हादसा: खड़े डंपर से टकराए बाइक सवार, दोनों गंभीर रूप से घायल…

Published

on

हल्द्वानी: शहर में सड़क हादसों का सिलसिला थमने का नाम नहीं ले रहा है। बीती रात नैनीताल-लालकुआं राष्ट्रीय राजमार्ग के पास गौला बाईपास पर एक बड़ा हादसा हुआ। एक डंपर के पीछे से तेज गति से आ रही बाइक सवार बुलेट चालक उससे टकरा गए, जिससे दोनों गंभीर रूप से घायल हो गए।

जानकारी के अनुसार, गौलापार बाईपास रोड पर आंवला गेट चौकी के पास एक डंपर गौला से रेत और बजरी लेकर आ रहा था। अचानक डंपर सड़क पर खराब हो गया और वह हाईवे के बीचो-बीच खड़ा हो गया। अंधेरे का फायदा उठाकर पीछे से आ रही बुलेट सवार दो युवक खड़े डंपर से टकरा गए। हादसे में दोनों युवक गंभीर रूप से घायल हो गए।

घटना की सूचना मिलने पर पुलिस ने तत्काल मौके पर पहुंचकर घायलों को 108 सेवा के माध्यम से अस्पताल भेजने का प्रयास किया, लेकिन 108 सेवा की देरी के चलते पुलिस ने अपनी गाड़ी से दोनों युवकों को सुशीला तिवारी अस्पताल पहुंचाया। जहां उनका इलाज चल रहा है।

बताया जा रहा है कि दोनों युवक लालकुआं कोतवाली क्षेत्र के हल्दूचौड़ के निवासी हैं और उनकी उम्र करीब 20 साल है। युवकों के नाम राजवर्धन और किरण जोशी हैं। बनभूलपुरा थाना प्रभारी नीरज भाकुनी ने बताया कि दोनों की हालत गंभीर है और अस्पताल में इलाज जारी है। परिवार वालों की तहरीर मिलने पर डंपर चालक के खिलाफ कानूनी कार्रवाई की जाएगी।

#Roadaccident #Dumptruck #Bikecollision #Seriousinjuries #Policeinvestigation

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Trending

Exit mobile version